मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर न्यू सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप का भव्य संगीत समारोह आयोजित ll
मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर न्यू सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप का भव्य संगीत समारोह आयोजित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-न्यू सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप एवं जयदेव सहदेव जैन चैरीटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में गत दिवस स्थानीय युवक साहित्य सदन में महान गायक आवाज के जादूगर मोहम्मद रफी साहब के पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी जयदेव सहदेव जैन चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान मानक चन्द जैन एवं सचिव डा. सुखदेव बागड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गर्वनर रोटरी क्लब 3090 भूपेश मैहत्ता थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित जैन एवं स्वामी रमेश साहुवाला ने की और विशिष्ठ अतिथि के रूप में गौरव गोयल, नरेश बनीवाला एवं गोपाल कागजी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन मानक चंद जैन ने बखूबी किया। उन्होंने बताया कि उपस्थित कलाकारों ने रफी के अनेक गीत गाकर उनको याद किया जैसे रफी तू बहुत याद आया, पुकारता चला हूँ मैं गली गली बहार की, तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूंढता हैं, हुई शाम उनका ख्याल आ गया जैसे सदाबहार गीतों को गाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया।
श्री साहुवाला ने कहा कि मोहम्मद रफी भारतीय संगीत जगत का वो नाम हैं जिसे सुनते ही दिल में सुकुन और आंखों में नमी आ जाती हैं। उन्हें गायकी का बादशाह कहा जाता हैं। उनकी आवाज में ऐसी जादू थी कि वह हर किरदार, हर भाव को जिंदा कर देती थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भूपेश मेहता ने कहा कि रफी साहब ने लगभग सात हजार से भी ज्यादा गाने गाए और बीस से भी ज्यादा भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। हिन्दी फिल्मों के अलावा उन्होंने भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली, उर्दू गााने भी गाएं।
इस अवसर पर ललित जैन ने कहा कि रफी साहब बहुत सरल, धार्मिक और नेक दिल इंसान थे। वह कभी किसी से जलते नहीं थे और नए गायकों की मदद करते थे और आज भी उनकी आवाज ही घर में गूंजती हैं। मानक चंद जैन ने कहा कि मोहम्मद रफी सिर्फ एक गायक नहीं थे, वह एक दौर थे। उनकी आवाज समय से परे है। आज भी जब कोई उदास होता हैं तो क्या हुआ तेरा वादा सुनता हैं और जब खुश होता हैं तो आज मौसम बड़ा बेईमान हैं, गुनगुनाता हैं। रफी साहब अमर हैं, क्योंकि सच्ची कला कभी नहीं मरती।
इस अवसर पर एशिया वल्र्ड कंचल कटारिया, विकास देहूजा, राजेश बिदलान, विक्रम चानना, गजेन्द्र शर्मा, पल्लवी, गीतांशी, हर्षिता, वैशाली, वंशिका ने नृत्य करके सबको मंत्रमुग्ध कर किया वहीं वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार निजात, चन्द्र मोहन शर्मा, आचार्य गौतम शर्मा, कृष्ण कुमार एडवोकेट, गौरव गोयल, गोपाल कागजी, नरेश बनीवाला, मनमोहन सिंह, सोनू अटवाल, विजय रामावत, भावना वर्मा, वीना चैहान, कैलाश सुखानी, राजकुमार खुराना, विकास आहुजा, जसविन्दर एडवोकेट, राजेश बदल विमल, स्वामी विक्रम चना, सुखदेव बागडी, सुभाष, चरण, विजेन्द्र शर्मा, राजाराम कासनिया ने नए गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तृप्ता चिटकारा, विनोद बजाज, जीत बजाज, काजल सैनी, उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




