Haryana
Trending

11 साल बाद डोडा पोस्त तस्करी के दो भगोड़े गिरफ्तार ll

11 साल बाद डोडा पोस्त तस्करी के दो भगोड़े गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-करीब 140 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामदगी मामले में 11 साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को सिरसा पुलिस के पीओ स्टाफ ने ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में वांछित भगोड़ा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीओ स्टाफ ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में शहर थाना क्षेत्र में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के समीप बिना नंबर प्लेट लावारिस खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 140 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया था। इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान सहीराम पुत्र जोधाराम निवासी मतोड़ा, हाल लखोटा, जिला जोधपुर (हाल फलौदी) तथा सुनील कुमार पुत्र भगवाना राम निवासी बज्जू थाना, जिला बीकानेर के रूप में हुई थी। दोनों वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button