Haryana
Trending

छीना-झपटी का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार ll

छीना-झपटी का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-बीते दिन रानियां क्षेत्र में छात्रा के हाथ से बैग छीना-झपटी कर मौका से फरार होने वाले बाइक सवार युवक को रानियां पुलिस ने मात्र 12 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोख सिहं ने बताया कि बीते दिन रानियां निवासी हिमांशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रानियां कॉलेज में दाखिला करवाकर दोपहर करीब 2 बजे मेरी माता जी के साथ वापस घर की तरफ जा रही थी । इस जब वह पैदल-पैदल रानियां बाजार से होते हुए शनि मंदिर के नजदीक पंहुची तो पीछे बाइक सवार एक नौजवान युवक आया और मेरे हाथ में लिए बैग को छीन कर मौका से फरार हो गए । बैग में मोबाइल फोन व जरूरी कागजात एवं 400 रुपए थे । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना रानियां में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते छीना-झपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी हरजीत सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी संतावाली को वारदात में प्रुयक्त बाइक सहित काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है,नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button