Haryana
Trending

किराये के मकान से चोरी हुई किआ सेल्टोस कार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार ll

किराये के मकान से चोरी हुई किआ सेल्टोस कार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए चोरी हुई किआ सेल्टोस कार को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
चौकी अर्बन एस्टेट से प्रभारी SI राजेश कुमार ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को अशोक पुत्र जयबीर निवासी गांव पेटवाड़, जिला हांसी ने चौकी अर्बन एस्टेट में शिकायत दी थी कि वह रेलवे स्टेशन स्थित ग्रीन हॉल रेस्टोरेंट का संचालक है तथा हेतराम कॉलोनी, कैंप चौक के पास किराये के मकान में रहता है। @newstodayhry #newstodayhry
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित पवन कुमार अपनी किआ सेल्टोस (HR-51CE-3036) कार उसके मकान पर खड़ी कर चाबी वहीं छोड़ गया था। कुछ दिन बाद कार और घरेलू नौकर अमित उर्फ गोपी दोनों गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामजी लाल को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शिकायतकर्ता के मित्र पुनीत से पूछताछ की। पुनीत ने बताया कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है, जिससे उसकी लाइव लोकेशन बहादुरगढ़ में मिल रही थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल बहादुरगढ़ पहुंची। वहां जीपीएस लोकेशन पर कार के पास मौजूद तीन युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान विजय कुमार पुत्र दलबीर निवासी नूरन खेड़ा, जिला सोनीपत (हाल निवासी मामन विहार कॉलोनी, बहादुरगढ़), कपिल उर्फ छोटू पुत्र कर्ण सिंह निवासी कारोर, जिला रोहतक तथा कुश मलिक पुत्र धर्मेन्द्र निवासी सेक्टर-6, बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रूप में हुई।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा किआ सेल्टोस कार बरामद कर ली गई। बरामद वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी विजय कुमार की निशानदेही पर कार की डुप्लीकेट आरसी, दो खाली चेक तथा वाहन के बीमा संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 336(3) एवं 338 भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी संगठित वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं तथा उन्होंने इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक जांच के माध्यम से वाहन चोरी की वारदातों का त्वरित खुलासा कर रही है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button