Haryana
Trending

पटेल नगर में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll

पटेल नगर में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी पी.एल.ए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी पी.एल.ए. पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान पटेल नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरव उर्फ सन्नी पुत्र सतीश कुमार, निवासी सोनी हॉस्पिटल के सामने, गली नंबर-2, पटेल नगर, हिसार को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 30 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button