Haryana
Trending

2 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार ll

2 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौंकी 12 क्वार्टर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले को मात्र दो घंटे में सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
इस बारे में प्रभारी चौंकी ASI राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप पुत्र नफे सिंह निवासी उकलाना की शिकायत पर आदर्श नगर, सेक्टर-1/4 के निकट से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
ASI राकेश कुमार ने बताया कि (एएसआई) सुरेन्द्र कुमार व उनकी टीम ने मामला दर्ज होते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य गुप्त स्रोतों के आधार पर पुलिस ने मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी सुलेन्द्र कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी श्मशान घाट के पास, सेक्टर-14, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने इससे पहले भी वाहन चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं तथा उसके अन्य साथियों की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अपराधों के त्वरित खुलासे एवं चोरी की संपत्ति की शीघ्र बरामदगी के लिए आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण और प्रभावी पुलिसिंग का लगातार उपयोग कर रही है। जिले में वाहन चोरी सहित सभी प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button