Haryana
Trending

पंजाब चुनाव पर पवार का बड़ा दावा—अबकी बार BJP सरकार ||

पंजाब चुनाव पर पवार का बड़ा दावा—अबकी बार BJP सरकार ||

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):-कुरुक्षेत्र की प्रजापति धर्मशाला में गुरु दक्ष प्रकाशोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गुरु पूर्णिमा और महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है, क्योंकि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सिरसा में कबीर जयंती, रोहतक में विश्वकर्मा जयंती, कैथल में ऋषि कश्यप जयंती और भगवान परशुराम जयंती भी सरकारी स्तर पर मनाई गई। कार्यक्रम में रणबीर गंगवा ने प्रजापति सभा द्वारा शिक्षा संस्थान शुरू किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि आज शिक्षा का युग है और हरियाणा सरकार ने भर्ती सहित अन्य व्यवस्थाओं में मेरिट आधारित प्रणाली लागू की है, जिससे प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी तरीके से लाभ मिल रहा है। वहीं संसद में नीट परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर कृष्ण लाल पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार फास्ट ट्रैक कार्रवाई और कड़े प्रावधान लागू किए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले वर्ष पंजाब में भी सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button