Haryana
Trending

मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ फसलों को बड़ा फायदा ||

मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ फसलों को बड़ा फायदा ||

पलवल-(निकुंज गर्ग):-पलवल में मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button