Haryana
Trending

सिरसा में 77वां वन महोत्सव, ‘एक उम्मीद एक मौका’ ट्रस्ट दूसरी बार सम्मानित ll

सिरसा में 77वां वन महोत्सव, ‘एक उम्मीद एक मौका’ ट्रस्ट दूसरी बार सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आज सिरसा में 77 वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सार-संभाल के लिए एक उम्मीद एक मौका ट्रस्ट रजि. 2959 को दूसरी बार जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर देव कुमार शर्मा चेयरमैन बीज भंडार हरियाणा, एडीसी सिरसा अर्पित सिंगल, डीएफओ सतीश मेहरा, रेंज आॅफिसर हरिपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिला प्रशासन ने एक उम्मीद एक मौका ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शहर की अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को संतुलित किया जा सके। एक उम्मीद एक मौका ट्रस्ट की टीम ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और अधिक तीव्र गति से कार्य करेंगे और दूसरे लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर उप प्रधान वरुण कुमार, खजांची पूजा रानी, महा सचिव सुरेन्द्र बब्बर, सचिव गणेश ग्रोवर सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button