Haryana
Trending

24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 7.240 ग्राम हेरोइन बरामद, मोटरसाइकिल जब्त

24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 7.240 ग्राम हेरोइन बरामद, मोटरसाइकिल जब्त

डबवाली-(पंकज गोदारा ):-नशे के सौदागरों के खिलाफ डबवाली पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है । इसी दौरान बीते दिवस 29 जुलाई को विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सप्लायरों सहित 03 नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 07.240 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है । साथ ही नशा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने मंडी कालांवाली में गुप्त सूचना एवं निगरानी अभियान के दौरान संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली । जो नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 07 ग्राम 240 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी तरसेम सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी अर्शदीप उर्फ अर्श को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 28.07.2026 को मंडी कालांवाली से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों राजेश कुमार व राकेश कुमार को 06.590 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो मामले की गहन जांच के दौरान उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मुख्य तस्कर आरोपी अर्शदीप उर्फ अर्श को काबू किया है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाखों रुपये के 01 क्विंटल 490 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामदी मामले में तीन माह से फरार चल रहे मुख्य तस्कर को भी काबू किया है । गौरतलब है कि दिनांक 19.04.2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली ने भारत माला रोड़ गांव सकता खेड़ा के नजदीक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान चार आरोपियों, रितिक सैन, नरसी राम, तेजाराम व नरसी राम को प्याज से भरी पिकअप जिसमें उक्त डोडा पोस्त छिपाया गया था व एक पायलट स्विफ्ट डिजायर कार सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई । जो उनकी टीम ने इस मामले में नामजद मुख्य सप्लायर आरोपी सिद्धार्थ कुमार के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी । जो कड़ी निगरानी व तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप अंततः इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी सिद्धार्थ कुमार को जिला ब्यावर (राजस्थान) से काबू कर लिया गया । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी कानून के शिकंजे में लिया जा सके ।
डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं । पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिशों के कारण नशा कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पूरी मजबूती के साथ जारी है । नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा । समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है । आमजन नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button