डीएसपी राजेश कुमार का जनसंवाद: नशे व अपराध के खिलाफ मांगा जनसहयोग ll
डीएसपी राजेश कुमार का जनसंवाद: नशे व अपराध के खिलाफ मांगा जनसहयोग ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार आज डीएसपी राजेश कुमार ने थाना सदर सिरसा, थाना बड़ागुढ़ा और थाना शहर सिरसा में बैठक कर थाना क्षेत्रों के सरपंचों, पेट्रोल पंप संचालकों, फैक्ट्री मालिकों तथा अन्य कारोबारियों के साथ पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और अपराध व नशे के खिलाफ जनसहभागिता बढ़ाना रहा। बैठक में मौजूद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी नशे का कारोबार होता दिखाई दे तो उसकी सूचना बिना किसी डर के पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों को अवेद्य-एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह एप फिरौती, साइबर ठगी और संदिग्ध कॉल की पहचान व ट्रैकिंग में उपयोगी साबित हो रहा है। साइबर सेल के कर्मचारियों ने मौके पर ही कई लोगों के मोबाइल फोन में अवेद्य-एप डाउनलोड करवाया तथा एप को लेकर मौजूद भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके उपयोग की पूरी जानकारी दी। बैठक में सरपंचों से अपने-अपने गांवों के प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया, ताकि गांवों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज मिलकर ही नशे के खिलाफ इस लड़ाई को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। @newstodayhry #newstodayhry




