स्व. होशियारी लाल शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर 20 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर ||
स्व. होशियारी लाल शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर 20 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर ||

सिरसा-(अक्षित कंबोज):-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 20 अगस्त को रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट में एक विशेष श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सिलसिले में आज स्वर्गीय होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय में पत्रकार वार्ता हुई जिसमें हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा शहर के गणमान्य लोगों के साथ मीडिया संग रूबरू हुए और 20 अगस्त को लेकर जानकारी सांझा की। हीरालाल शर्मा ने स्वर्गीय होशियारी लाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि वे भले ही कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े थे, लेकिन उनका व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर था। हर समाज, जाति और धर्म के लोग उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आते थे और वे बिना किसी भेदभाव के सभी के काम के लिए सदैव तत्पर रहते थे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले होशियारी लाल शर्मा ने सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर सुबह 10 बजे बेगू रोड स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में विशाल रक्तदान शिविर, सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक भजन संकीर्तन होगा, तथा इसके बाद अटूट लंगर भंडारा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि होशियारी लाल शर्मा ने अपने जीवनकाल में ही नई पीढ़ी को जनसेवा के संस्कार दिए थे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पुत्र राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा और पोते मोहित शर्मा पूरी निष्ठा और तन-मन-धन से समाज और पार्टी सेवा में जुटे हुए हैं। शर्मा जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी दी हुई शिक्षाएं और संस्कार हमारे साथ हैं। हमारे पास आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हीरालाल शर्मा ने गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मित्रों से अपील की है कि वे 20 अगस्त को रिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट पहुंचकर स्व. होशियारी लाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और रक्तदान शिविर में भाग लें। @newstodayhry #newstodayhry



