सीआईए स्टाफ हिसार की कार्रवाई में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll
सीआईए स्टाफ हिसार की कार्रवाई में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनकी सप्लाई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ हिसार द्वारा की गई कार्रवाई एवं जांच के आधार पर चौकी अनाज मंडी, थाना शहर हिसार पुलिस ने अवैध हथियार के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।चौकी प्रभारी अनाज मंडी ने बताया कि सीआईए स्टाफ हिसार के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान सेक्टर-14 पार्ट-2, हिसार क्षेत्र से अजीत कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव रई, तहसील हसनपुर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल झुग्गी-झोपड़ी, सेक्टर-14, हिसार को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपी अजीत कुमार से गहन पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उक्त अवैध पिस्तौल उसे गुड्डू पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बिहारीपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), हाल झुग्गी-झोपड़ी, सेक्टर-14 पार्ट-2, हिसार ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद मामले की आगामी जांच चौकी अनाज मंडी के सहायक उप निरीक्षक सोमबीर को सौंपी गई।जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक सोमबीर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर गुड्डू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से अवैध हथियारों की सप्लाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने या बेचने संबंधी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry




