Haryana
Trending

सड़क पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, ट्रैफिक पुलिस डबवाली का सख्त अभियान जारी ll

सड़क पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, ट्रैफिक पुलिस डबवाली का सख्त अभियान जारी ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस डबवाली सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस डबवाली ने बीते सप्ताह विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर लोगों का जीवन सुरक्षित बनाना है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के 37, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 414, ओवरस्पीड के 77, ड्रंकन ड्राइव के एक, रॉन्ग साइड वाहन चलाने के 04, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 71 भारी वाहनों तथा ट्रिपल राइडिंग करने वाले 30 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा ब्लैक फिल्म व अनाधिकृत लाइट के उपयोग व लाल व नीली लाइट का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई हुई ।कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस एवं थाना-चौकी की टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों, टैक्सी स्टैंड व बस स्टेंड पहुंचकर नागरिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने तथा गलत दिशा में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं, अपने परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। थोड़ी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, जबकि नियमों का पालन सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, संयमित गति से वाहन चलाएं तथा सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button