Haryana
Trending

एसपी सिद्धान्त जैन ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कांवड़ यात्रा सुरक्षा पर विशेष जोर ll

एसपी सिद्धान्त जैन ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कांवड़ यात्रा सुरक्षा पर विशेष जोर

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल तथा कार्यकुशलता का जायजा लिया और बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पीसीआर राइडर एवं ईआरवी (Emergency Response Vehicle) स्टाफ को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सतर्क रहें तथा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें।
एसपी सिद्धान्त जैन ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे तथा आमजन और कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल एवं उनका कल्याण प्रभावी पुलिस व्यवस्था की आधारशिला है। कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण—दोनों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button