बेल जंपर को गिरफ्तार करने में पी.ओ. स्टाफ हिसार को सफलता ll
बेल जंपर को गिरफ्तार करने में पी.ओ. स्टाफ हिसार को सफलता ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों, उद्घोषित अपराधियों (P.O.) एवं बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एक बेल जंपर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में पी.ओ. स्टाफ प्रभारी उप नि. जगदीश ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र रूलीराम निवासी गांव कैमरी, जिला हिसार को गांव कैमरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना सिविल लाइन हिसार में दर्ज मुकदमा नंबर 185/2021, धारा 457/380 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व भारतीय दंड संहिता) के मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके चलते उसे बेल जंपर घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन हिसार के हवाले कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, उद्घोषित अपराधियों एवं बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।




