डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ll
डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 02 अगस्त 2026 को एएनसी डबवाली, चौकी कालांवाली व थाना कालांवाली की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है । साथ ही 07.120 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है । वहीं नशे में प्रयुक्त होने वाली 300 गोलियां टेम्पेन्टाडोल सहित एक मोटरसाइकिल सवार युवक को भी काबू किया गया है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान साथ देसू रोड़ गाँव कालांवाली से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व एक पुरुष को संदेह के आधार पर काबू कर उक्त दोनों की नियमानुसार तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 07.120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों जसप्रीत सिंह व महिला आरोपी के विरुद्ध थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।इसी क्रम में चौकी कालांवाली प्रभारी उप नि. चन्दन सिंह की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी थाना कालांवाली में दर्ज हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहा था । जिस संबंध में दिनांक 10.07.2026 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने रेलवे लाइन मंडी कालांवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी अनिल उर्फ रिंका को 06.550 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जो मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी अनिल से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने तकनीकी दक्षता व महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है ।इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में प्रबंधक थाना कालांवाली नि. देवीलाल की टीम ने असीर रोड़ कालांवाली से गश्त पड़ताल के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो नियमानुसार तलाशी के दौरान उक्त शख्स बलबीर सिंह के कब्जे से 30 पत्ते (300 गोलियां) नशे में प्रयुक्त होने वाली टेम्पेन्टाडोल के बरामद हुए । जिस संबंध में मौके पर डीसीओ सिरसा केशव वशिष्ठ के द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई । मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत डिटने किया गया है ।आमजन से अपील है कि नशे के सेवन, तस्करी या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । ताकि समय रहते नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




