Haryana
Trending

संतोष बेनीवाल का बड़ा बयान, मेहनत के दम पर बनी हूं जिलाध्यक्ष || 

संतोष बेनीवाल का बड़ा बयान, मेहनत के दम पर बनी हूं जिलाध्यक्ष ||

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा के सिरसा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने अपनी नियुक्ति, संगठन और पार्टी की रणनीति को लेकर कई अहम बयान दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा की सिफारिश से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने साफ़ किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुझे जिला अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी तीखा हमला बोला और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का दावा किया। सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने नहीं बनवाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी काबिलियत, मेहनत और पार्टी के प्रति ईमानदारी के दम पर इस पद तक पहुंची हैं। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्य और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और उसी भरोसे के साथ वह संगठन को मजबूत करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में कार्यकारिणी का गठन नहीं करने दिया जा रहा है, जिससे संगठन के विस्तार में बाधा आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर केवल उनका ही नाम भेजा गया था। उनका कहना था कि पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए संतोष बेनीवाल ने बिहार के बांकीपुर में हुए उपचुनाव का जिक्र किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार की हार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन के गढ़ में बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई है। उन्होंने कहा कि नितिन नविन को हार की जिम्मेवारी लेते हुए पार्टी में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे और भविष्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे। रानिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस के कई नेताओं की गैरमौजूदगी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि उनके लिए मंच पर नेताओं की मौजूदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और सिरसा जिले में भी पार्टी नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। सिरसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के इन बयानों को संगठन के भीतर अपनी भूमिका स्पष्ट करने और भाजपा पर राजनीतिक हमला तेज करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि संगठनात्मक मुद्दों पर उनके उठाए गए सवालों और राजनीतिक बयानों का आने वाले समय में क्या असर देखने को मिलता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button