उद्घोषित अपराधी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ll
उद्घोषित अपराधी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ll

हिसार -(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट नि. विकास ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट की सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुनीता ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु पुत्र महेंद्र, निवासी पॉकेट G-6, सेक्टर-15, रोहिणी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में दर्ज एक मामले में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने के कारण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 (पूर्व धारा 174-ए आईपीसी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लगातार न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




