Haryana
Trending

9 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में मासिक सत्संग, हवन यज्ञ एवं ऋषि लंगर का आयोजन ll

9 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में मासिक सत्संग, हवन यज्ञ एवं ऋषि लंगर का आयोजन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आर्य समाज मंदिर में प्रत्येक माह की भांति सत्संग व हवन यज्ञ कार्यक्रम 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए संरक्षक जगदीश सिंवर शेखुपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कुरुक्षेत्र से पंडित रामनिवास आर्य शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 10 बजे तक यज्ञब्रह्मा आचार्य रविंद्र पुरोहित के सान्निध्य में हवन यज्ञ होगा, जिसमें उपस्थित समाज के लोग आहूति डालकर पुण्य कमाएंगे। 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्संग होगा, जिसमें पंडित रामनिवास आर्य उपस्थित महानुभावों को अपने प्रवचनों से निहाल करेंगे। 12 बजे से ऋषि लंगर होगा। उन्होंने आर्य समाज के समस्त महानुभावों से आह्वान किया कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button