Haryana
Trending

यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी हिसार ने ली समीक्षा बैठक।।

यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी हिसार ने ली समीक्षा बैठक।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा एवं उसे और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक हिसार श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस, प्रभारी यातायात थाना, प्रभारी चालान शाखा हिसार एवं बरवाला, सेना लिपिक, प्रवाचक महोदय, पी.आर.ओ. तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स, राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रबंधन, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा उपायों तथा आगामी दिनों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने सभी यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएं।
एसपी ने विशेष रूप से निर्देश दिए की
• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
• ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
• स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
• NHAI के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा संबंधी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।
• सड़क पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण एवं यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक के दौरान NHAI अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइट, कट प्वाइंट, दुर्घटना संभावित स्थलों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन सुरक्षित रखना है। सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस, संबंधित विभागों तथा आमजन के सहयोग से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाते रहेंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button