नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस का कड़ा शिकंजा।।
नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस का कड़ा शिकंजा।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने दिनांक 06 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर मुख्य तस्करों सहित 06 नशा तस्करों को काबू कर लाखों रुपये की 12 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन, 20 प्रतिबंधित बूप्रेनोरफिन गोलियां व 05 किलो 055 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव फूल्लो में गश्त पड़ताल के दौरान संदेह के आधार पर कंधे पर प्लास्टिक कट्टा लिए एक व्यक्ति को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर कट्टा प्लास्टिक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसमें से 05 किलो 055 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । जिस सम्बन्ध में बरामद चूरा पोस्त को कब्जा पुलिस में लेकर उक्त शख्स आरोपी तरसेम सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । इसी क्रम में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव कालांवाली में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया । जो उक्त शख्स के पास मिले पारदर्शी पॉलीथीन की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पॉलिथीन में से 06.870 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी स्वराज सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । मामले की गहन जांच करते हुए सीआईए कालांवाली टीम ने आरोपी स्वराज सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे यह हेरोइन आरोपी हरप्रीत सिंह ने सप्लाई की थी । जो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरप्रीत सिंह के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया । इसी तरह एक अन्य मामले में चौकी देसूजोधा प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ देसूजोधा से जोगेवाला रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक शख्स को संदेह के आधार पर रुकवाया और कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो आरोपी जसपाल सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे यह हेरोइन आरोपी इकबाल सिंह ने सप्लाई की थी । जो उनकी टीम ने जसपाल सिंह से मिली जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इकबाल सिंह की तलाश शुरू की । जो टीम की तत्परता और कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप आरोपी इकबाल सिंह को भी काबू कर लिया गया ।इसी क्रम में प्रबंधक थाना औढ़ा उप नि. विजय सिंह के नेतृत्व में थाना औढ़ा टीम ने गांव पन्नीवाला मोटा से घुकांवाली की ओर गश्त पड़ताल करते हुए एक शख्स को पॉलीथीन के साथ काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने की आशंका पर उन्होंने पॉलीथीन को चेक किया तो उसमें से 20 प्रतिबंधित गोलियां बुप्रेनोरफिन की बरामद हुई जिन पर कोई बेच नम्बर नहीं था । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी बलदेव सिंह के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । मामलों की जांच जारी है, इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं-आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ महिला थाना सिरसा में दुष्कर्म व मारपीट के संबंध में एक अभियोग वर्ष 2015 में दर्ज है ।आरोपी तरसमे सिंह के खिलाफ थाना सदर और थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत इससे पहले 05 व एक चोरी के अभियोग दर्ज है ।डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है । नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर उन्हें नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।।




