साइबर ठगी पर हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को लौटाए ₹49,501।।
साइबर ठगी पर हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को लौटाए ₹49,501।।

हिसार(अमित कुमार):- साइबर अपराधों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम हिसार में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में ₹49,501 की पूरी राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुद्गल, आईपीएस के निर्देशन में PSI सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम ने ठगी से संबंधित बैंक खाते एवं लेन-देन की जानकारी जुटाकर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी की राशि ₹49,501 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करवाए गए।
साइबर ठगी की सूचना तुरंत दें
सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुद्गल, आईपीएस ने कहा कि साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त होते ही हिसार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को होल्ड करवाने एवं पीड़ित को वापस दिलवाने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं तथा साइबर अपराध की सूचना पुलिस को दें।
हिसार पुलिस की साइबर सुरक्षा संबंधी अपील
• ऑनलाइन लेन-देन करते समय हमेशा सतर्क रहें।
• किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
• अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
• किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके।
हिसार पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस करवाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




