Haryana
Trending

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ll

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां,ऐलनाबाद में प्राचार्य डा.सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता व एनएसएस प्रभारी प्रो सुभाष चंद्र के संयोजन में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर तिरंगा जागरूकता यात्रा, राष्ट्र निर्माण शपथ तथा व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर से तिरंगा जागरूकता यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। जन सम्पर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. सावन कुमार ने वर्ष 1947 के भारत विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, व्यापक विस्थापन एवं मानवीय त्रासदी तथा इसके सामाजिक एवं ऐतिहासिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाजन का इतिहास हमें मानवता, शांति, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाता है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें अतीत की पीड़ादायक घटनाओं से सीख लेने तथा एक मजबूत, शांतिपूर्ण और एकजुट भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। एनएसएस प्रभारी ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। एक अन्य कार्यक्रम में अंत में नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. साधा सिंह ने विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति के नारे लगवाए। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो एवं नशा मुक्त युवा—सशक्त भारत जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने तथा देश की एकता, अखंडता, शांति, सद्भाव एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित भारी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button