Haryana
Trending

वीर सैनानियों के बलिदान  ll

वीर सैनानियों के बलिदान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) मार्केट कमेटी सिरसा के वाइस चेयरमैन जनक राज शेरपुरा ने प्रदेशवासियों व जिलावासिायें को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक दिन और वीरों के बलिदान को याद करें। इसी दिन हमारे देश को अंगेजों से हमें आजादी मिली थी। यह दिन हमारे वीर सैनानियों के बलिदान को याद करता है। शेरपुरा ने कहा कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नायक सुभाष चन्द्र बोस जैसे वीर स्वतंत्रता सैनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि इस साल के समारोह में देश की युवा शक्ति पर विशेष जोर रहेगा। साल 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के रोडमैप में युवाओं के योगदान को मुख्य संदेश के रूप में रेखांकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विविधता में एकता का संदेश देने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। देश के सभी 28 राज्यों से करीब 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करके लाई गई वास्तविक मिट्टी को मिलाकर भारत का अखंड मानचित्र तैयार किया जाएगा। शेरपुरा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए हर्षोल्लास व भाइचारे से इस ऐतिहासिक दिवस को मनाने का आह्वान किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button