Haryana
Trending

कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष के पति पर जमीन पर कब्जा करने के लगाए गंभीर आरोप ll

कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष के पति पर जमीन पर कब्जा करने के लगाए गंभीर आरोप ll

सिरसा – ( निशा खन्ना ) जिला के गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां व उसके दो भाई और कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल के पति नंदलाल बैनीवाल पर जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए गये हैं। पीडि़त पक्ष ने इसके लिए सिरसा के लक्ष्मी स्वीट्स पर मीडिया से रूबरू हुए हैं। इससे पहले पीडि़त पक्ष ने ७ दिन पहले सिरसा के एसपी को भी शिकायत दी है। इसी के साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं। गांव माखोसरानी निवासी शहीदा बाना पत्नी इमामुदीन, अपसाना, हसीना, रिया, जिया ने बताया कि गांव माखोसरानी में चौपटा भट्टू रोड पर जमीन है। जिस पर गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां, उसका भाई लीलू नंबरदार, छोटू राम व नंदलाल बैनीवाल ने जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष कासनियां सरपंच कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल के साथ रहता है। जिस वजह से राजनैतिक रसुख्ख रखता है। हमारी जमीन इक्टठी है जो हमारीभ् भट्टूपर लगती है। लेकिन दोष रोड वाले फ्रंट की जमीन को हथियाना चाहते । जिसके लिए सरेआम धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि दोषीगण सुभाष सरपंच व लीलू राम की जमीन दूसरी जगह पर जो कैंरावाली रोड पर है, जो रोड पर साथ लगती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि १9 जुलाई को मेरे परिवार वालों के घर पर आया और धमकी देने लगा कि तुम्हारे घर के सामने मंदिर है। उसमें गाय काटकर फेंकुंगा और तुम मुसलमान हो तुम्हारे के खिलाफ धार्मिक भावना भडक़ाकर गांव से निकलवा देंगे। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को मेरे जेठ के घर में आया और मेरे जेठ के लडक़े को धमकी देने लगा कि तुझे जान से मरवा दूंगा। अगर खेत में मिले तो गुंडे से तुम्हे उठाकर ले जाएंगे। उन्होंने आरारेप लगाया कि 25 जुलाई को समय करीब साढ़े आठ बजे 20 से 30 लोग आए। उनके पास पिस्तोल, बरछे, तलवार व हथियार थे। उन्होंने खेत मेें आकर हमारा मकान तोड़ दिया। इसके बाद हमारी ग्वार की फसल को नष्ट कर दिया गया। इसी के साथ ही गैंस सिलेंडर, चूल्हा, चारपाई, खाने पीने का सामान, नया गेट व अन्य घरेलु सामान उठाकर ले गये। उन्होंने कहा कि दोषीगणों के ख्खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां पर स्कॉर्पियों गाड़ी के अंदर घर पर आते हैं। जो नशे में आकर हमें धमकाते हैं। हमारे घर पर जवान बेटियां हैं। हमारी जान को इनसे खतरा है। हमें बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां गांव का मुखिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल के पति नंदलाल बैनीवाल पर गरीब व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। इस तरह गरीब आदमी की जमीन पर कब्जा करना गलत बात है। इतने बड़े पद का नजायज फायदा उठाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक इस पर कड़ा संज्ञान लें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button