
आज सोने- चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दिखी है। 15 अगस्त को सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला और कई शहरों में सोना सस्ता हुआ। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 53 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं Mumbai में आज सोने की कीमत घटकर 1 लाख 52 हजार हो गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में हल्की तेजी दिखी। हाजिर सोना 4,379.95 डॉलर प्रति औंस हो गया है। आज शनिवार 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले यानि 14 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं बेंगलुरु और पुणे में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं आज 15 अगस्त को चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। आज शनिवार को चांदी की कीमत घटकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले दिनों चांदी का रेट 2 लाख 55 हजार के पार पहुंच गया था। @newstodayhry #newstodayhry




