देशभक्ति सिर्फ नारों में नहीं, हमारे कर्मों में दिखनी चाहिए:-स्वामी रमेश साहुवाला ll
देशभक्ति सिर्फ नारों में नहीं, हमारे कर्मों में दिखनी चाहिए:-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-स्वतंत्रता दिवस वो एहसास हैं जो हमें हमारे इतिहास, बलिदानों और हमारी पहचान से जोड़ता है। जिससे हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति की चिंगारी जाग जाती हैं। यह शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के सस्ंथापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मोहल्ले में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा यह दिन उन अनगिनत बलिदानों के लिए हैं जिन्होंने हमें हमारी स्वतंत्रता का उपहार दिया जिसे हमने झंझोर कर रखा और उसकी रक्षा कर रहे हैं तथा इसके बाद हमारा देश प्रत्येक गुजरते वर्ष के साथ और अधिक मजबूत, उज्ज्वल और समृद्ध हुआ है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में सबसे सुनहरा दिन है। इसी दिन भारत 200 साल की गुलामी के बाद अंग्रेजों से आजाद हुआ था। इसलिए हर साल हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि इस दिन झंडा फहराना और गाने गाना काफी नहीं है बल्कि देश की सेवा रोज के काम से शुरू होती है। कचरा न फैलाएं, पानी बचाना, सच बोलना, नियम मानना, मेहनत से काम करना – यही सच्ची भक्ति है।
श्री साहुवाला ने कहा यह तारीख उस ऐतिहासिक क्षण को याद कराती है जब लाल किले पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। उन्होंने कहा आज हमें जो खुली हवा में सांस लेने की आजादी मिली, वह उन्हीं के बलिदान का परिणाम है उन्होंने कहा हमें अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, कानून का सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा यह दिन आपकी मातृभूमि के प्रति आपके प्यार और गौरव का दर्शाता है तथा यह दिन प्रत्येक भारतीय को एक नए युग की शुरुआत, बंधनों और गुलामी से मुक्ति और एक नए जीवन की शुरुआत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रना दिवस पर सिर्फ स्टेटस मत लगाना बल्कि एक पेड़ लगाओ, किसी जरूरतमंद की मदद करो और एक किताब पढ़ो। क्योंकि आजाद भारत का सपना अभी पूरा नहीं हुआ, उसे पूरा करना है हम सबको मिलकर। अंत में स्वतंत्रता दिवस हमें गर्व भी देता है और जिम्मेदारी भी। जय हिंद सिर्फ नारा नहीं है, यह एक वादा है कि हम अपने देश को बेहतर बनाएंगे। इससे पूर्व सुनिता मैडम ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया और इस दिवस पर बच्चों ने रंगोली, गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमर साहुवाला, विजय गोयल, रचना, भावना, सोनम, मीनाक्षी, कमला और पायल उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




