Uncategorized
Trending

सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस ll

सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर फादर रेजिनाल्ड, प्रधानाचार्य फादर आइवो डायस, पैरिश प्रीस्ट फादर मैनिनो गोम्स, सिस्टर जैकलिन, सिस्टर लता,चीफ कोआॅर्डिनेटर सिस्टर अलीशा और असिस्टेंट चीफ कोआॅर्डिनेटर रविंद्र कौर के आगमन से हुआ।समस्त उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान जन-गण-मन का सम्मान से उच्चारण किया और ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बैंड, स्काउट एंड गाइड, मार्च पास्ट, बांस ड्रिल, दुपट्टा ड्रिल एवं मनमोहक शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों और राष्ट्रभक्ति गीत ने समारोह में देशप्रेम का जोश भर दिया। इस क्षण में सभी के हृदय में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना प्रबल हो उठी। प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मेहनत करने का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button