अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की कार्रवाई ll
अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की कार्रवाई ll

हिसार – (अमित कुमार ) अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में CIA हिसार द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों आरोपियों को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ मुखिया पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार तथा अंकित पुत्र दलीप, निवासी न्यू मॉडल टाउन, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी शिव कुमार पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार को भी राउंड अप किया था। इस बारे में ASI सलीम खान ने बताया की अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात के आरोपियों की तलाश के दौरान CIA हिसार की टीम को सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा एवं बचाव में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी राहुल उर्फ मुखिया और अंकित गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया। उपचार पूरा होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आदेशानुसार बन्द जेल हिसार करवाया गया है । पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा फायरिंग की वारदात में उनकी भूमिका सहित अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। हिसार पुलिस की प्राथमिकता—सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की पूरी सच्चाई सामने लाना तथा पीड़ित पक्ष को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करना है। @newstodayhry #newstodayhry




