Haryana
Trending

प्रहलादपुर में जल पर्व का आयोजन।।

प्रहलादपुर में जल पर्व का आयोजन।।

पलवल-( निकुंज गर्ग ):- पलवल ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्राम पंचायत प्रहलादपुर में जल पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत एवं विलेज वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव से संबंधित एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से गांव में पेयजल व्यवस्था के संचालन, रखरखाव एवं निगरानी में ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी और अधिक प्रभावी होगी। जल पर्व के तहत विलेज वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई तथा गांव के ट्यूबवेल पर पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए वाटर टेस्टिंग की गई। ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के साथ-साथ जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया गया।जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने ग्रामीणों को वाटर पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारू बनाए रखने में ग्राम पंचायत और विलेज वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों को जल आपूर्ति के संचालन एवं रखरखाव, जल संरक्षण तथा पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया। बीआरसी विश्वास ने विलेज वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी सदस्यों को गांव में जल संरक्षण एवं जल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित देखरेख के संबंध में जानकारी दी, जबकि बीआरसी संजय ने वाटर क्वालिटी एवं वाटर टेस्टिंग की प्रक्रिया समझाते हुए पेयजल की गुणवत्ता की जांच की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जेई कृष्ण कुमार एवं पंप ऑपरेटर लक्ष्मण उपस्थित रहे। विभाग ने ग्रामीणों से जल संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने तथा पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button