Haryana
Trending

गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरीशुदा गेहूं बरामद ll

गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरीशुदा गेहूं बरामद ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर थाना सिरसा की सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने गेहूं चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा गेहूं तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी डबवाली रोड सिरसा तथा सोंम कुमार पुत्र गोपाल निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार गांव कागदाना निवासी पवन कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि 19 अगस्त 2025 को वह गाड़ी के चालक के साथ पिकअप में गेहूं के कट्टे लेकर अनाज मंडी सिरसा में बेचने के लिए आ रहा था। जब वे खाजा खेड़ा रोड, रानियां चुंगी के पास पहुंचे और गाड़ी रोकी, तो एक राहगीर ने बताया कि खाजा खेड़ा टी-प्वाइंट, रानियां रोड पर कुछ युवक उनकी गाड़ी से गेहूं के कट्टे उतारकर ले गए हैं। गाड़ी की जांच करने पर तीन गेहूं के कट्टे कम मिले। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सब्जी मंडी पुलिस चौकी टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने रानियां चुंगी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने चोरीशुदा गेहूं भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button