नाबालिगा से छेड़छाड़ मामले में डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार ll
नाबालिगा से छेड़छाड़ मामले में डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार महिला विरुद्ध अपराधों पर तत्परता व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डीएसपी मुख्यालय डबवाली व महिला थाना डबवाली टीम ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस टीम ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31 जुलाई 2026 को महिला थाना डबवाली में प्राप्त एक शिकायत में नाबालिगा द्वारा आरोपी पर उसके साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार तत्काल भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।मामले की जांच के दौरान अभियोग में अनुसूचित/जनजाति अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई व मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया को सौंपी गई । जो उन्होंने मामले की गहन जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार की गई छापेमारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181, 1091, आपातकालीन सेवा 112 तथा बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दी जा सकती है । डबवाली पुलिस द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों में जाकर बच्चों को गुडटच व बेड टच की जानकारी दी जा रही है ताकि वे सही-गलत को पहचान सकें व अपने परिजनों, अध्यापकों या संरक्षकों को बेझिझक बता सके । डबवाली पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry




