मुख्य तस्कर सहित 2 आरोपी काबू, 6.240 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद ll
मुख्य तस्कर सहित 2 आरोपी काबू, 6.240 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान मुख्य तस्कर सहित दो आरोपियों को काबू करते हुए 06.240 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर गांव तारू आना में नाकाबंदी को दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 ग्राम 240 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी गुरपाल सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जो मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच शुरू की । जो प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन उसे आरोपी नितिन उर्फ जतिन ने सप्लाई की थी । जो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नितिन उर्फ जतिन के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता का परिचय देते हुए आरोपी नितिन उर्फ जतिन को भी काबू कर लिया । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
पुलिस टीम द्वारा इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आस पास नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




