सिरसा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मीडियाकर्मियों को बांधी राखी, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश ll
सिरसा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मीडियाकर्मियों को बांधी राखी, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज ब्रह्माकुमारी बहनो ने सिरसा स्थित ‘ब्रह्मसरोवर’ आश्रम में एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, छायाकारों और मीडियाकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर समाज हित में उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर में शांति और पवित्रता के वातावरण में हुई। आश्रम की मुख्य संचालिका और वरिष्ठ बहनों ने सभी मीडियाकर्मियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद बहनों ने मंत्रोच्चार और शुभ संकल्पों के साथ पत्रकारों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सेवा केंद्र की वरिष्ठ बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-अनुशासन और समाज के प्रति दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है, जो सच को सामने लाकर सही दिशा दिखाने का काम करता है। जिस तरह एक भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, उसी प्रकार मीडियाकर्मी भी अपनी लेखनी और विचारों से समाज में शांति, समरसता और नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हैं।@newstodayhry #Newstodayhry




