पुलिस की वर्दी पहनकर 4 लाख रुपये की ठगी।।
पुलिस की वर्दी पहनकर 4 लाख रुपये की ठगी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा श्री किशोरी लाल के नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस ने खेत से मोटर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटर बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र बलवंत निवासी कोहली तथा वजीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी खैरमपुर के रूप में हुई है। थाना आदमपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि दिनांक 22.08.2026 को मुकेश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कोहली ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपियों की पहचान कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटर बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों तथा उनके साथ संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वजीर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। हिसार पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry



