Haryana
Trending

नेजाडेला खुर्द में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित।।

नेजाडेला खुर्द में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव नेजाडेला खुर्द में रविवार को युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद वाइस चेयरमैन सुनील कबीरा पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति उत्साहित करते हुए क्रिकेट किट वितरित की ।प्रतियोगिता में आस पास के गांवों की करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अहमदपुर ने बुढ़ाभाना को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पंजुआना ने चामल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच पंजुआना व अहमदपुर के बीच खेला गया, जिसमें अहमदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर में 53 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए तीन ओवर में पंजुआना टीम 27 रन पर सिमट गई। आयोजकों द्वारा फाइनल में प्रथम विजेता अहमदपुर टीमको ट्रॉफी सहित प्रथम इनाम 5100 रुपये व उपविजेता रही पंजुआना टीम को ट्रॉफी व 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील (अनु), गुरमीत, विजय, चांद, बंसी, गुलशन, दर्पण, रोहित, कपिल, आर्यन व अन्य युवा मौजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button