कैथल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 27 अगस्त को ACS घेराव की चेतावनी।।
कैथल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 27 अगस्त को ACS घेराव की चेतावनी।।

कैथल-(तरसेम सिंह):- अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (AVKSH) जिला कैथल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने कैथल के विधायक श्री आदित्य सुरजेवाला और राज्यसभा सांसद श्री रणदीप सुरजेवाला को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की और आगामी आंदोलन की रूपरेखा साझा की। 2 साल बाद भी जॉब सुरक्षा की वादाखिलाफी कर्मचारी नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने दो साल पहले विधानसभा में जॉब सुरक्षा एक्ट लाने का वादा किया था। इसके लिए विधेयक पारित किया गया और SOP भी जारी की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पूरा विवरण दर्ज किया, जिसे DDO स्तर पर सत्यापित (Verify) भी कर दिया गया। हालांकि, HOD स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी दस्तावेजों का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं और सरकार भी उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। 27 अगस्त को ACS घेराव और विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी जॉब सुरक्षा की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 27 अगस्त को HPU की ACS का घेराव करेगा। इसके बावजूद भी समाधान न निकलने पर कर्मचारी आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने के लिए विवश होंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




