युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास पर गंभीरता से काम कर रही सैनी सरकार : केहरवाला ll
युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास पर गंभीरता से काम कर रही सैनी सरकार : केहरवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि मुंबई में उद्योगपतियों से किया गया संवाद इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री स्वयं रोजगार के विकल्प तलाशने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वित्तीय राजधानी मुंबई को स्केल, स्पीड, नीति निश्चितता और साझा समृद्धि पर आधारित एक रणनीतिक सांझेदारी प्रदान करता है। हरियाणा देश के क्षेत्रफल का लगभग 1.3 प्रतिशत व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 3.6 प्रतिशत योगदान देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान अब केवल उत्पादन केंद्र की नहीं, बल्कि भारत के सबसे गतिशील आर्थिक प्लेटफार्म में से एक की है। सरकार का अगला लक्ष्य बेहतर, तेज, हरित, समावेशी और भविष्य सक्षम विकास है। डा. केहरवाला ने कहा कि आज गुरुग्राम वैश्विक सेवा क्षेत्र और आधुनिक प्रौद्योगिकी का केंद्र बना हुआ ह। मानेसर आॅटोमोबाइल और आॅटो कंपोनेंट का प्रमुख क्लस्टर बन चुका है। पानीपत टेक्सटाइल और पेट्रोकेमिकल, यमुनानगर प्लाईवुड एवं पेपर, अंबाला वैज्ञानिक उपकरण, करनाल कृषि उपकरण और सोनीपत खाद्य प्रसंस्करण के महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरे हैं। सरकार ने हरियाणा में औद्योगीकरण को गति देने के लिए 140 गैर जरूरी नियमों को खत्म किया है। केहरवाला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फाइल मूवमेंट नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट है। जल्द ही प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग की जरूरत के अनुसार कौशल और कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। निवेश के साथ स्थानीय रोजगार, एमएसएमई, नवाचार और क्षेत्रीय विकास को जोड़ने के हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुंबई के उद्योगपतियों को आश्वास्त किया कि आप महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लेकर आएं, हरियाणा सरकार उन्हें गति पारदर्शिता और जवाब देही के साथ जमीन पर उतारने के लिए आपके साथ खड़ी रहेगी।
सरकार सुविधा प्रदाता के साथ आपके उद्यम के विकास में सांझेदार बनेगी। @newstodayhry #newstodayhry




