Haryana
Trending

7 साल से फरार लूट का बेल जंपर, डबवाली पुलिस ने दबोचा ll

7 साल से फरार लूट का बेल जंपर, डबवाली पुलिस ने दबोचा ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लूट के करीब सात वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे बेल जंपर आरोपी हरजिन्दर उर्फ गगन को काबू करने में सफलता हासिल की है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी हरजिन्दर उर्फ गगन के खिलाफ थाना शहर डबवाली में वर्ष 2019 में लूट के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ । लगातार फरार रहने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा बेल जम्पर घोषित किया गया था।सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार की टीम द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार तकनीकी एवं मैनुअल निगरानी की जा रही थी । पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को काबू कर लिया गया । आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल सिरसा करवाया गया।
डबवाली पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों, बेल जम्परों तथा भगोड़ों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी । कानून से बचने के लिए फरार होने वाले अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button