फरीदाबाद में इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग ll
फरीदाबाद में इनर व्हील क्लब की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग ll

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- इनर व्हील क्लब फरीदाबाद के द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की ओर से बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए गए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।क्लब के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। इनर व्हील क्लब फरीदाबाद पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद, बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।फ़रीदाबाद औद्योगिक शहर अध्यक्ष संजना गर्ग, इंडिया ऑटोटेक कंपनी के आनंद जैन, निशा जैन और क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आती हैं llnewstodayhry #newstodayhry




