Haryana
Trending

सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

हिंसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
प्रबंधक अफसर ने बताया कि थाना अग्रोहा में सोलर प्लांट से केबल चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता हरविन्द्र सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी श्यामसुख ने बताया था कि उसके खेत में लगे सोलर प्लांट से करीब 48 फीट केबल, कनेक्टिंग वायर एवं मोटर की 3-फेज केबल चोरी हो गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये थी। इस संबंध में थाना अग्रोहा में मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार निवासी मीरपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से ममामले में चोरी की संपत्ति की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है।
एसपी हिसार ने कहा कि जिले में चोरी, लूट, नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button