भीम आर्मी रेवाड़ी का सफाई कर्मचारी हड़ताल को समर्थन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ll
भीम आर्मी रेवाड़ी का सफाई कर्मचारी हड़ताल को समर्थन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ll

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की विभिन्न मांगों और चल रहे संघर्ष को समर्थन देने के लिए आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन, रेवाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल धरने पर पहुंचा और अपना आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार की दमनकारी नीतियों और बयानों की कड़ी निंदा की।
वक्ताओं ने हाल ही में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा सफाई कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए एक्शन वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सफाई कर्मचारियों के साथ अत्याचार हो रहा है और उनकी माँगे पूरी तरह से न्यायसंगत हैं। भीम आर्मी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार बातचीत का रास्ता चुने और कर्मचारियों की सभी जायज माँगो को जल्द से जल्द माने। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में एक जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा। संगठन पूरी ताकत के साथ सड़क से लेकर संसद तक सफाई कर्मचारियों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, सहप्रभारी पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, नकुल दशोदिया, सुनील कुमार, एडवोकेट देशराज सिंह, नीरज बावलिया, जोशी, गनी, नितिन, मनीष यादव, और मंगल सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




