Haryana
Trending

गौशाला की दीवार को लेकर विवाद में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 24 इंच का लोहे का चिमटा बरामद ll

गौशाला की दीवार को लेकर विवाद में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 24 इंच का लोहे का चिमटा बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने गांव पनिहारी में गौशाला की दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 24 इंच लंबा लोहे का चिमटा भी बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद निवासी शामली, उत्तर प्रदेश, हाल डेरा बाबा दयापुरी, गांव पनिहारी के रूप में हुई है।

यह था पूरा मामला-दिनांक 31 जुलाई 2026 को गांव पनिहारी में गौशाला की दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान शिकायतकर्ता बलबीर पुत्र मनीराम निवासी पनिहारी तथा उसके परिजनों के साथ आरोपी बाबा गोविंद गिरी व उसके सहयोगियों द्वारा डंडों, लाठियों, ईंट-पत्थरों व लोहे के चिमटे से हमला किया गया। हमले में कई लोगों को चोटें आई थीं। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां -थाना बरवाला पुलिस द्वारा मामले में अब तक निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है—
• 06 अगस्त 2026: आरोपी बिन्द्र पुत्र बलजीत निवासी पनिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
• 14 अगस्त 2026: आरोपी राममेहर पुत्र लिछमण तथा धनसिंह पुत्र भरतसिंह, दोनों निवासी पनिहारी, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
• 26 अगस्त 2026: मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद गिरी को गिरफ्तार किया गया।
वारदात में प्रयुक्त लोहे का चिमटा बरामद
पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद गिरी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 24 इंच लंबा लोहे का चिमटा बरामद किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय बरवाला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेकर हिंसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी सिद्धांत जैन का संदेश-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS ने कहा कि, “कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक, सामाजिक या पंचायती विवादों का समाधान कानून एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, हिंसा के माध्यम से नहीं। हिसार पुलिस ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।” हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button