Haryana
Trending

दर्शनलाल छाबड़ा को मिल रहा अधिवक्ताओं का अपार समर्थन ll

दर्शनलाल छाबड़ा को मिल रहा अधिवक्ताओं का अपार समर्थन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिला बार एसोसिएशन, सिरसा के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सीनियर अधिवक्ता, लंबा अनुभव व सभी से मिलनसार स्वभाव के धनी व सचिव पद के उम्मीदवार अधिवक्ता दर्शनलाल छाबड़ा लगातार अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। उनके संपर्क अभियान को अधिवक्ताओं की ओर से अच्छा समर्थन मिल रहा है। दर्शनलाल छाबड़ा ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी तो वे बार एसोसिएशन की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय, अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान तथा बार परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही बार एसोसिएशन की सबसे बड़ी ताकत है। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने में विश्वास रखते हैं। जनसंपर्क के दौरान अनेक अधिवक्ताओं ने दर्शनलाल छाबड़ा को अपना समर्थन एवं सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सचिव पद के लिए वे ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाए और बार के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। चुनावी प्रचार के दौरान दर्शनलाल छाबड़ा ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button