फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल, सड़क किनारे लगे कूड़े के पहाड़ II
फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था पर बड़ा सवाल, सड़क किनारे लगे कूड़े के पहाड़ II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों की 37 दिन लंबी हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शहर की सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगी। लेकिन एत्मादपुर से सामने आई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।आगरा नहर के किनारे जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को वहां से गुजरने में भी परेशानी हो रही है। सड़क और आसपास जमा गंदगी के कारण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों को डर है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर और कीड़े बढ़ सकते हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से इस इलाके में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। इसी वजह से कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन जमीनी हालात अभी भी चिंताजनक नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 37 दिन की हड़ताल खत्म हो चुकी है, तो इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द कूड़ा उठवाने, नियमित सफाई कराने और आगरा नहर के किनारे कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। #newstodayhry @newstodayhry




