चोरी के बाद पुलिस ने बिछाया जाल, जेल में बंद आरोपी से बरामद हुआ सामान II
चोरी के बाद पुलिस ने बिछाया जाल, जेल में बंद आरोपी से बरामद हुआ सामान II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने सभी थाना प्रभारियों को चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने घर से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एफडी आदि चोरी करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन, बैंक पासबुक/कॉपियां तथा एफडी बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना बरवाला से सब इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि ज्ञानी राम पुत्र सलामुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर-7, हांसी रोड, बरवाला ने शिकायत दी थी कि उसके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन, बैंक संबंधी दस्तावेज/पासबुक व एफडी चोरी कर ली गई हैं। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। #newstodayhry @newstodayhry
जांच के दौरान पुलिस टीम ने CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी को एक अन्य मामले में जेल में होने के कारण प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ एवं मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गुरचरण पुत्र महावीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 बरवाला के रूप में हुई हैआरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। #newstodayhry @newstodayhry
एसपी हिसार के सख्त निर्देश:-
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चोरी, नकबजनी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस टीमें CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करते हुए वारदात की तह तक पहुंचें। चोरी की संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी हिसार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है और अपराध करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #newstodayhry @newstodayhry




