Haryana
Trending

पुलिस की गाड़ी देखते ही मुड़ गया युवक… कट्टे की तलाशी ली तो निकली 93 बोतल शराब II

पुलिस की गाड़ी देखते ही मुड़ गया युवक... कट्टे की तलाशी ली तो निकली 93 बोतल शराब II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी ने 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमाल पुलिस चौकी की एक टीम ने गांव ढुकड़ा क्षेत्र में मौजुद थी। उसी दौरान सामने से एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता हुआ दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उक्त युवक से 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव ढुकड़ा,जिला सिरसा के रुप मे हुई है । नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री संबंधी सूचना पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button