पत्नी के त्याग और योगदान को सम्मान देने का संदेश, मनाया गया पत्नी प्रशंसा दिवस II
पत्नी के त्याग और योगदान को सम्मान देने का संदेश, मनाया गया पत्नी प्रशंसा दिवस II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एक खुशहाल पत्नी ही एक सुखी परिवार की नींव होती है क्योकि जब पत्नी खुश और अपने आप को सम्मानित महसूस करती है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है क्योंकि उनके होने से, उनके प्यार से और उनके त्याग से ही हमारा जीवन पूरा होता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा आयोजित स्थानीय कोर्ट कालोनी में पत्नी प्रशंसा दिवस पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते है तथा नारी के अनेक रूपों में से एक धर्मपत्नी का है जो हमारे सबसे निकट, एक मित्र, एक सलाहकार के रूप में हमारी सहायता करती है तथा धार्मिक, आर्थिक और भावनात्मक जिम्मेदारियों में हमारा हाथ बटाती है। #newstodayhry @newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि:-आज की पत्नी केवल घर तक सीमित नहीं है, वह ऑफिस, बिजनेस, खेत, स्कूल हर जगह पति के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रही है। इसलिए पति अपनी पत्नी के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि हमे अपने माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों और दोस्तो के सामने अपनी पत्नी के गुणों की तारिफ करनी चाहिए जिससे उनका आत्म सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस की शुरूआत सन् 2006 में अमेरिका में हुई थी जब लेखिका सैरा रेनी ने महसूस कियस कि मातृ दिवस, पितृ दिवस, प्रेमिका दिवस,भाई-बहन, चाचा-चाची दिवस तो सभी मनाते है, लेकिन उस स्त्री के लिए कोई विशेष दिन नहीं है जो हर दिन बिना किसी अपेक्षा के परिवार को सम्भालती है तभी पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते को केवल कर्त्तव्य से नहीं प्रशंसा और कृतज्ञता से भी सींचना चाहिए क्योंकि आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी मे हम अपनी धर्मपत्नी का ख्याल नहीं रख पाते और मोबाईल, लैपटॉप एवं अन्य कार्यों में व्यस्त रहते है। इसलिए हमें अपनी जीवन संगनी का भी प्रतिदिन धन्यवाद करना चाहिए तभी हमारा जीवन खुशहाल रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry



