Haryana
Trending

हिसार में नशे की गोलियों पर बड़ा एक्शन, 9,570 ALPRAZOLAM Tablets बरामद II

हिसार में नशे की गोलियों पर बड़ा एक्शन, 9,570 ALPRAZOLAM Tablets बरामद II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 9,570 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई—9,420 ALPRAZOLAM Tablets सहित महिला गिरफ्तार-
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने बताया कि टीम में तैनात ASI शक्ति सिंह अपनी महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ रामलीला ग्राउंड, महाबीर कॉलोनी हिसार में गश्त एवं अपराध तथा नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान ASI शक्ति सिंह को नशीले पदार्थों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से एक महिला को काबू किया। महिला अपने सिर पर एक गत्ते का कार्टून रखकर जा रही थी। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9,420 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 942 ग्राम था। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान शालू पत्नी सतीश, निवासी महाबीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। बरामद नशीली गोलियों के संबंध में आरोपी महिला के खिलाफ थाना HTM हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

दूसरी कार्रवाई—150 ALPRAZOLAM Tablets सहित आरोपी गिरफ्तार-
इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने जीएच मोड़, क्लोथ मार्केट के पास से एक अन्य आरोपी को भी प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने बताया कि टीम के ASI जगदीश चन्द्र गश्त एवं अपराध की पड़ताल के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 15 ग्राम 300 मिलीग्राम था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगिन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी गली नंबर 7, हाल निवासी गली नंबर 4, चन्दन नगर, हिसार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला आरोपी शालू व आरोपी जोगिन्द्र सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशीली गोलियों की सप्लाई के स्रोत एवं नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

एसपी हिसार का संदेश-
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का विशेष फोकस नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button